क्या है श्री राम जन्म भूमि अयोध्या का इतिहास ?

प्रथमअयोद्ध्या नगरी सतयुग में महाराज मनु ने वसायी थी

प्रथम –सात मोक्षदायिनी नगरियों में प्रथम नगरी अयोद्ध्या सतयुग में महाराज मनु ने वसायी थी | सरयू नदी के किनारे बसी यह नगरी बारह योजन (144 किलोमीटर ) लम्बी तथा तीन योजन (36 किलोमीटर ) चौड़ी थी |

द्वितीय-चक्रवर्ती सम्राट दशरथ जी ने इसे विशेष रूप से वसाया था | इसमें सभी प्रकार के बाज़ार थे| , इसकी रक्षा खाईयों ,किबाड़ों शत्घ्नियों से होती थी | महाराज इक्ष्वाकु , अनरणय , मान्धाता , प्रसेनजित , भरत, सगर, अंशुमन , दिलीप , भागीरथ ,ककुत्स्थ, रघु , अम्बरीश जैसे सम्राटों की यह राजधानी रही है | श्री रामजी की आज्ञा से इसके प्रधान देवता हनुमान जी हैं | श्री राम के परमधाम पधारने पर यह नगरी जन शून्य हो गयी थी |

तृतीय – तब महाराज कुश ने इसे पुनः बसाया था |  जब यह पावन नगरी पुनः लुप्त हो गयी थी , तब लगभग 2500 वर्ष पूरब उज्जैनी के सम्राट विक्रमादित्य ने इसकी खोज कर इसे पुनःवसाया था |

1528 में बाबर के सेना पति मीरबाकी ने यहाँ की श्री रामजन्म भूमि मंदिर को ध्वस्त्ब  कर दिया था | तभी से हिन्दू जनता, राजा तथा संत समाज इसकी मुक्ति के लिए संघर्षरत रहे हैं |

श्री रामजन्म भूमि की रक्षा के लिए संघर्ष का लम्बा इतिहास इस प्रकार से है  –

बाबर के पुत्र हुमायूँ के शासन काल में हसबर के स्वर्गीय राजा रणविजय सिह की महारानी जयराज कुमारी ने 30000 स्त्री सैनिकों के साथ मंदिर पर पुनः अधिकार कर लिया | उनके गुरुस्वामी रामेश्वरानंद ने हिन्दू जनजागरण किया | किन्तु तीसरे दिन हुमायूँ की सेना के आक्रमण से पुनः मुसलमानों ने का कब्ज़ा हो गया |

अकबर के समय में हिन्दुओं ने बीस बार आक्रमण किया किन्तु १९ बार असफल रहे 20 वीं बार रानी और उनके गुरू बलिदान हो गये | किन्तु हिन्दुओं ने चबूतरे पर कब्ज़ा कर राम मंदिर बना दिया | जहाँगीर एवं शाहजहाँ के समय में शांति रही | औरंगजेब ने जांबाज़ के नेतृत्व में सेना भेजी | स्वामी वैष्णवदास के दस हज़ार चिमटाधारी साधुओं ने मुग़ल सेना को भगा दिया | तब औरंगजेब ने प्राधान सेनापति सय्यद हसन अली खान के साथ 50000 हज़ार सैनिक भेजे | पुनः किन्तु  वैष्णवदास के चिमटाधारी शिष्य तथ गुरु गोविन्द सिंह के सिख वीरों ने सेनापति सहित मुग़ल सेना का संहार कर डाला |

चार वर्ष तक औरंगजेब ने हिम्मत नही की किन्तु इसके बाद अचानक हमला कर मुगल सेना ने पुनः कब्ज़ा कर लिया | अवध के नबाब सआदत अली के समय अमेठी के राजा गुरुदत्त सिंह ने नबाब के साथ घोर  संग्राम कर पुनः हिन्दुओं का कब्ज़ा करवा दिया | इस प्रकार जन्मभूमि पर हिन्दुओं तथा मुसलमानों का बार बार कब्ज़ा होता रहा |



1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में मीर अली तथा रामशरण दास ने मिलकर शान्ति पूर्वक जन्म भूमि हिन्दुओं को सौंपने का प्रयत्न किया | किन्तु अंग्रेंजों की “फूटडालो नीति” ने इसे सफल नही होने दिया | अंग्रेजी शासन काल में 1912 -13 हिन्दुओं ने दो बार आक्रमण किया किन्तु सफल नहीं रहे |

1 फरबरी 1986 न्यायलय के आदेश से श्री रामजन्म भूमि का ताला खुला तथा हिन्दुओं को पूजन और दर्शन की अनुमति मिली | वहां राम चबूतरा बना और भजन कीर्तन भी होने लगे | मुस्लिम पक्ष को वहां हिन्दू भावनाओं के  अनुरूप राष्ट्र देवता श्री राम का भव्य मंदिर बनाने देना स्वीकार नही था | इसके लिए अन्दोलन हुआ जिसमे अनेक हिन्दू भक्तों ने अपनी आहुति दी |

विवाद का चरम अन्ततोगत्वा 6 दिसंबर 1992 को आन्दोलनरत हिन्दू जनता ने बाबरी ढांचा ध्वस्त कर दिया | तब विवाद उच्च न्यायलय में गया | उच्च न्यायलय ने राम लला , निर्मोही अखाडा तथा मुस्लिम पक्ष तीनो को बराबर  बराबर भूमिं दे दी | परन्तु मुस्लिम पक्ष को यह फैसला रास नही आया और उन्होंनेसुप्रीम कोर्ट में अपील की |

हिन्दुओं के पक्ष में निर्णय – सुप्रीम कोर्ट ने 9 नबम्बर 2019 को फैसला सुनाया जिसके अनुसार सम्पूर्ण भूमि रामलला विराजमान को दे दी गयी | इस प्रकार मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ |